June 24, 2026

ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त: पांच लोगों की मौत की सूचना।

देहरादून 19 नवंबर 2022,

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर है।उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है।

एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य किया गई। वाहन में तीन महिला और तीन पुरुष थे। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। वाहन करीब तीन सौ गहरी खाई मे गिरा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.