June 23, 2026

भारत उत्सवों का देश है और उत्सव समाज को जीवंत बनाते हैं: मुख्यमंत्री धामी।

देहरादून 05 सितंबर 2022,

मुख्यमंत्री ने क्लेमेंटाउन देहरादून स्थित रघुनाथ मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में प्रतिभाग कर भगवान गणेश से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने ₹50 लाख की धन राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि इस धन राशि से हॉल बनाया जाएगा ताकि भविष्य में गणेश महोत्सव और अधिक धूम-धाम से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत उत्सवों का देश है और उत्सव समाज को जीवंत बनाते हैं।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली , मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, अध्यक्ष राज्य वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद्, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सभी प्रदेशवासियों को “शिक्षक दिवस” की शुभकामनाएं दी।

ट्वीटर पर उन्होंने कहा कि “आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाना है। शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.