June 24, 2026

भारत की विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 498.5 अरब डॉलर।

देहरादून 01 जनवरी 2023,

दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़ डॉलर घटकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 562.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले सप्ताह यह 57.1 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 563.5 अरब डॉलर पहुंचा था। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के एक घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.13 अरब डॉलर की गिरावट हुई है। अब विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 498.5 अरब डॉलर रह गई।

इसी सप्ताह अवधि में स्वर्ण भंडार में 39 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 40.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 80 लाख डॉलर की तेजी आई और यह बढ़कर 18.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के रिजर्व फण्ड 4.5 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 5.16 अरब डॉलर पंहुच गई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.