June 24, 2026

भोपाल कांग्रेस पार्टी के विधायक संजय यादव के बेटे ने जबलपुर स्थित अपने घर पर खुद को गोली मार कर की आत्म हत्या।

देहरादून: 12 नवंबर 2021,

भोपाल : कांग्रेस पार्टी के विधायक संजय यादव के बेटे ने जबलपुर स्थित अपने घर पर खुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली है। जबलपुर पुलिस सूत्रों ने बताया कि संजय यादव के बेटे ने गुरुवार को खुद को गोली मार ली जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। घटनास्थल से सुसाइड नोट और पिस्टल को बरामद हुए हैं। सुसाइड नोट से स्पष्ट नहीं हो सका कि, संजय यादव के बेटे ने आत्महत्या क्यों की है।

विभव ने खुद को कमरे में बंद करके अपनी जान दे दी, उस वक्त घर पर कोई नहीं था। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लौग पहुंचे। कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो मौके पर विभव का चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है और इस बात की जांच की जा रही है कि विभव ने किस वजह से आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.