November 7, 2026

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक।

देहरादून 18 फरवरी 2023,

महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक, पूजा अर्चना की। कौलागढ़ देहरादून स्थित प्रसिद्ध श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर, शिव मन्दिर कुठाल गेट, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समेत दूनघाटी के सभी शिवालयों में प्रातः से ही महारुद्राभिषेक के बाद जलाभिषेक शुरू हो गया। सभी शिव मन्दिर “हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाशिवरात्रि पर चकरपुर, उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना कर मंदिर परिसर में मेले का शुभारंभ भी किया।

इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि, “सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। “हर-हर महादेव!”

Share

More Stories

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.