June 24, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड स्थापना दिवस पर “उत्तराखण्ड उमंगोत्सव-कार्यक्रम” में प्रतिभाग किया।

देहरादून 10 नवंबर 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड स्थापना दिवस पर दून यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में आयोजित “उत्तराखण्ड उमंगोत्सव-कार्यक्रम” में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लोक गीत बेडू पाको के रिक्रिएशन गीत को लॉंच किया व टीम के सदस्यों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज सेवियों को उत्तराखण्ड इंस्पायर अवार्ड के साथ ही राज्य में महिला सशक्तीकरण, पारम्परिक खेती कृषि एवं बागवानी तथा शिक्षा आदि के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालों को “मैं उत्तराखण्ड हूँ” सम्मान से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को जोड़ने, एकता बढ़ाने और खुशी देने का सबसे अच्छा माध्यम यदि है तो वह रेडियो ही है। यह बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि ओहो रेडियो ने उत्तराखंड में रेडियो को जिंदा रखने का काम किया है।

“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के लिए रेडियो का चुनाव करना निश्चित रूप से रेडियो की विलुप्त होती भूमिका का संरक्षण और इसकी पुनर्स्थापना करने का एक प्रयास भी है।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गडिया, वीसी दून यूनिवर्सिटी प्रो. सुरेखा डंगवाल, हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, प्रमुख माता मंगला, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, फिल्म अभिनेता हेमंत पाण्डेय, के साथ ही बड़ी संख्या में लोक संस्कृति से जुड़े तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.