June 23, 2026

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को होली पर कानून व्यवस्था व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

देहरादून 03 मार्च 2023,

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होली की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने गृह व पुलिस विभाग को होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष निगरानी के निर्देश दिए ।

उन्होने पुलिस महानिदेशक को सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से इस सम्बन्ध में तैयारियों की समीक्षा के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रदेश में होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था या अप्रिय घटना न होने पाए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उल्लास और उमंग का यह पर्व देवभूमि उत्तराखण्ड में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए, यह परम्परा आगे भी बनाए रखनी है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आईपीएस उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.