June 23, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर के संबंध में तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।

देहरादून 25 अक्टूबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में 27 एवं 28 अक्टूबर 2022 को सूरजकुंड, फरीदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में प्रस्तावित गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर के संबंध में तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।

चिंतन शिविर में प्रदेश की ओर से मुख्यमंत्री श्री धामी प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर में राज्यों द्वारा केंद्र के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आईपीएस तथा गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने आज सचिवालय में आयोजित दूसरी बैठक में हरिद्वार विशिष्ट कॉरिडोर, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के संचालन, मानसखंड कॉरिडोर, रामनगर – रानीखेत सड़क मार्ग, माँ पूर्णागिरि धाम में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को 1 सप्ताह के भीतर प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़कों का स्टेटस उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों की मरम्मत/अनुरक्षण तथा गड्ढा मुक्ति का कार्य संबंधित विभागों द्वारा किसी भी स्थिति में शीघ्र पूरा किया जाए तथा कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आईपीएस, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.