June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्थल में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून 09 नवंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सम्प्रेषित की है। प्रदेश की महान जनता के आशीर्वाद, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.