June 23, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में जन आशीर्वाद रैली में किया प्रतिभाग

देहरादून 20 सितंबर 2021, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास मंदिर भगवानपुर से मक्खनपुर तक जन आशीर्वाद रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवानपुर क्षेत्र में ग्राम डांडा पट्टी से झिवारेडी तक सड़क को इंटरलॉकिंग डायल के द्वारा सड़क निर्माण कराने की घोषणा करी। ग्राम खेरली से सिकरोड़ा तक सड़क निर्माण, सुगन पुर हाईवे से ग्राम शुगर तक सड़क निर्माण, नेशनल हाईवे के अधूरे काम शीघ्र कराने, लोगों को उनकी कृषि भूमि का मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी सरकार का उद्देश्य है। हमारी सरकार जन समस्याओं के सरलीकरण
उनका निस्तारण की संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। सभी सरकारी कार्यालयों को 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.