June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब उधमसिंह नगर पहुंच कर मत्था टेका।

देहरादून 04 जून 2022,

उधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड स्थित गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब उधमसिंह नगर पहुंच कर मत्था टेका और अरदास में शामिल हुए। श्री धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में राज्य व देश की सुख समृद्धि व शांति की कामना की।

इस दौरान गुरुद्वारा नानकमत्ता प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके पश्चात धार्मिक डेरा कार सेवा पहुँचकर डेरे के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह से भेंट की तथा लंगरपानी चखा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.