June 24, 2026

मुख्यमंत्री श्री धामी ने महार रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया।

देहरादून 09 जनवरी 2023,

15 महार रेजिमेंट के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने बाल्यकाल का संस्मरण बताते हुए कहा कि, जब वे अपने पिताजी से महार रेजिमेंट के सैनिकों की शौर्य गाथाओं को सुनते थे तो मन में उत्साह व उमंग की भावना पैदा होने लगती थी। यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें वीर सैनिकों से मुलाकात का सुअवसर प्राप्त हुआ है।

“जहां एक ओर महार रेजिमेंट विविधता में एकता की भावना का बोध कराती है वहीं इसका प्रत्येक सैनिक भारत की महान संस्कृति व गौरवशाली सैन्य परंपरा का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी है।

इस अवसर पर पूर्व सैन्य अधिकारी सु.मे. प्रद्युम्न सिंह, आ. कै. सूरज मणि, ओम नारायण, रोशन लाल, केदार सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य पूर्व सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.