June 25, 2026

युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला उद्योग केन्द्र देहरादून विभिन्न स्थानों पर कैंपों का आयोजन करेगा ।

देहरादून 07 मई 2022,

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म (नैनो) स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला उद्योग केन्द्र देहरादून विभिन्न स्थानों पर कैंपों का आयोजन कर रहा है।

इस संबंध में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र देहरादून ने अवगत कराया है कि, नगर निगम देहरादून में 10 मई, विकासखण्ड चकराता में 17 मई, डोईवाला में 20 मई, सहसपुर में 23 मई, नगर निगम सभागार ऋषिकेश में 26 मई तथा विकासखण्ड रायपुर में 30 मई 2022 को स्वरोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है । सभी स्थानों पर प्रातः 10ः30 बजे से स्वरोजगार शिविर का आयोेजन किया जाएगा।

महाप्रबंधक ने बताया कि, आयोजित शिविरों में स्वरोजगार प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवदेकों को योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी जाएगी तथा उनके आवेदन पत्रों को पोर्टल में भरने की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश, खण्ड विकास अधिकारी, डोईवाला, रायपुर, सहसपुर, चकराता से अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नव युवक/युवतियों को विभिन्न माध्यमों से इस योजना की अधिक से अधिक जानकारी देते हुए शिविर में प्रतिभाग कराने का अनुरोध किया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.