November 7, 2026

राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के लिये उत्पादक और निर्यातक को सहयोगी बनना होगा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून 27 अगस्त 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन तथा इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा संयुक्त रूप से उत्तराखण्ड से निर्यात को बढ़ावा देने से सम्बन्धित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कारगर प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के लिये उत्पादक और निर्यातक को सहयोगी बनना होगा, सीमान्त क्षेत्रों के लोगों को निर्यात की गतिविधियों से जोड़ने से उत्पादों की स्वीकार्यता बढ़ेगी व उत्पादकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

निर्यात संवर्धन से सम्बन्धित सेमिनारों की तभी सार्थकता बढ़ेगी जब सभी इसमें साझीदार बनेंगे, राज्य सरकार इसमें सहयोगी की भूमिका में रहेगी। हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ आध्यात्म, योग व शांति की भूमि है। राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण है।

अमृत महोत्सव के अंतर्गत फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन तथा इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा संयुक्त रूप से उत्तराखण्ड से निर्यात को बढ़ावा देने से सम्बन्धित संगोष्ठी सभी हितधारकों और संस्थानों को एक साथ लाने में मददगार होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘लोकल गोज़ ग्लोबल-मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ का नारा दिया है। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि निर्यात देश के विकासशील से विकसित स्थिति में आने की सीढ़ी है।”

इस अवसर पर फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के रीजनल चेयरमैन अश्वनी कुमार, इंडियन एक्जिम बैंक की एमडी सुश्री हर्षा बंगारी, निदेशक उद्योग सुधीर नौटियाल, भारतीय आयात निर्यात बैंक के तरूण शर्मा सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Share

More Stories

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.