June 24, 2026

राज्य स्तरीय नार्को कोर्डीनेशन सेन्टर की मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बैठक की।

देहरादून 29 जून 2022,

उत्तराखंड: राज्य स्तरीय नार्को कोर्डीनेशन सेन्टर की मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय देहरादून में बैठक आयोजित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति केंद्रों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए, ताकि आमजन विशेषकर गरीब लोग नशामुक्ति केंद्रों की जानकारी के अभाव में इधर-उधर न भटकें । गरीब बच्चों के लिए नशा मुक्ति हेतु विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूलों में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग्स आयोजित कर जन जागरूकता फैलाई जाए एवं नशामुक्ति हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाए। सीज्ड ड्रग्स के निष्पादन हेतु लीगल मैकेनिज्म विकसित किया जाए व एंटी ड्रग समितियों की लगातार बैठकें आयोजित की जाएं।

मुख्य सचिव ने ड्रग के मामलों में जेलों में कैद 25 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को अलग बैरकों में रखे जाने हेतु व्यवस्था किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे युवाओं को अपराध की दिशा में भटकने से बचाया जा सकेगा। ऐसे युवाओं के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार आईपीएस , प्रमुख सचिव एल फैनई एवं अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.