June 24, 2026

दर्जी कन्हैया लाल के हत्यारों का संबंध पाक स्थित दावत-ए-इस्लामी से: पुलिस

रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में पहचाने जाने वाले दो लोगों ने मंगलवार को उदयपुर में कन्हैया लाल की दुकान पर चाकू से वार कर हत्या कर दी और ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करते हुए भड़काऊ बयान दिए थे।

राजस्थान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एमएल लाठेर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन कहा कि उदयपुर में एक दर्जी की भीषण हत्या की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दो मुख्य आरोपियों में से एक ग़ौस मोहम्मद का पाकिस्तान स्थित दावत-ए-इस्लामी संगठन से संबंध था और वह 2014 में कराची गया था।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि दोनों को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।

”आरोपी में से एक, ग़ौस मोहम्मद, कराची स्थित इस्मावादी संगठन दावत-ए-इस्लामी से संबंध रखता है। वह 2014 में कराची गया था। अब तक हमने दो मुख्य आरोपियों सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है।’

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.