June 24, 2026

राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त।

देहरादून 24 मार्च 2023,

गुजरात के सूरत न्यायालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद शुक्रवार को लोकसभा से राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त हो गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी को अयोग्य घोषित कर दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने भाजापा नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने के सभी तरीके आजमाए। सच बोल रहे हैं उन्हें वो पसंद नहीं है। लेकिन कांग्रेस सच बोलती रहेगी। हम जेपीसी की मांग जारी रखेंगे, जरूरत पड़ी तो लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाएंगे।

राहुल गांधी के समर्थन में अन्य विपक्षी राजनीतिक दल भी आ गए। तृमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, ट्वीट किया कि पीएम मोदी के न्यू इंडिया में बीजेपी के निशाने पर विपक्षी नेता! जबकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले बीजेपी नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता है, विपक्षी नेताओं को उनके भाषणों के लिए अयोग्य ठहराया जाता है। आज, हमने अपने संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक नया निम्न स्तर देखा है।

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।

सचिन पायलट का ट्वीट लिखा- ‘भारतीय लोकतंत्र के लिए आज शर्मनाक दिन है, राहुल गांधी जी की सदस्यता समाप्त करके भाजपा ये न समझे, कि जनता की आवाज़ उठाने से उनको रोक देगी, हम जनता के लिए,सच के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे।

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.