June 24, 2026

श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजेय ने अवांछित गतिविधियां करने वालों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

देहरादून 19 मई 2022,

रुद्रप्रयाग: श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजेय ने सोशल मीडिया पर चल रहे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले एक वीडियो के संबंध में मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी को ऐसी अवांछित गतिविधियां करने वालों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि, आपत्ति जनक वाइरल वीडियो श्री केदारनाथ मंदिर परिसर का है ।

अजेंद्र अजय के निर्देशानुसार आज मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी ने थाना-चौकी केदारनाथ को तहरीर देकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने की भी अपेक्षा की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.