Recent Posts

February 8, 2026

सहकारी बैंक के आउटसोर्स कर्मचारियों ने देहरादून के गांधी पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

देहरादून 02 अक्टूबर 2022,

उत्तराखंड के समस्त जिला सहकारी बैंक के आउटसोर्स कर्मचारियों ने देहरादून के गांधी पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता और बेरोजगार संघ के पदाधिकारी भी धरने में शामिल हुए।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सहकारिता विभाग में अधिकारीयों और नेताओं ने अपने रिश्तेदारों को सेवायोजित कर दिया है जबकि एक दशक से भी अधिक समय से बैंक में आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा रही हैं।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि इतने लंबे समय बाद आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करना अनुचित है और बेरोजगार संघ इनके साथ है। इस मौके पर मौजूद केंद्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने के बजाय उन्हें बाहर का रास्ता दिखाए जाने की साजिश हो रही है। महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष उत्तरा पंत बहुगुणा ने मांग की कि जिला सहकारी बैंको में हुई वर्ग 4 भर्ती घोटाले की सीबीआई से जांच हो। साथ ही उक्त घोटाले में संलिप्त कर्मचारियों अधिकारियों नेतागण पर कार्यवाही सुनिश्चित हो।

धरने में शामिल कर्मचारियों ने मांग की कि भर्ती वर्ग 4 आईबीपीएस के माध्यम से हो। उक्त भर्ती में इंटरव्यू समाप्त किया जाए। धरना प्रदर्शन में विभिन्न जिलों से आए रीना उनियाल शाहरुख, बृजेश्वरी रावत, संजय ढिकोला, संजय कुमार, धीरेंद्र सजवान, नरेश रमोला, कन्हैया लाल ,अनिल बोरा, दिनेश पैन्यूली, दरमियान सिंह पंकज रावत, विपिन रावत, नितिन प्रधान, चंद्रकला , मंजू रावत, सरोज रावत, सहित उत्तराखंड क्रांति दल और बेरोजगार संघ के पदाधिकारी भी शामिल थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.