June 24, 2026

सुरकण्डा रोपवे का ब्रिडकुल की संयुक्त समिति स्थलीय निरीक्षण किया गया।

देहरादून 24 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: तकनीकी खराबी के चलते बंद हुए सुरकंडा रोपवे का ब्रिडकुल की ओर से निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था सुरकंडा रोपवे प्रोजेक्ट कारपेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को रिपोर्ट सौंप दी गई है। रिपोर्ट की जांच के बाद ही सुरकंडा रोपवे का संचालन शुरू किया जाएगा। रोपवे परियोजनाओं का तकनीकी निरीक्षण मुख्य रोपवे इन्स्पेक्टर ब्रिडकुल द्वारा किया जाता है।

10 जुलाई को तकनीकी खराबी के चलते सुरकंडा रोपवे का संचालन रोक दिया गया था। इस दौरान ब्रिडकुल की संयुक्त समिति द्वारा रोपवे का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के निदेशक (इंफ्रा अवस्थापना) ले. कमांडर दीपक खंडूरी ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्य रज्जुमार्ग निरीक्षक के निर्देशानुसार नामित संयुक्त समिति की ओर से रोपवे का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कंपनी द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट 21 जुलाई को ब्रिडकुल को सौंप दी गई है। ब्रिडकुल की ओर से रोपवे का ‌पुनः निरीक्षण किया जाएगा। जिसके बाद ही रोपवे का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोपवे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। पूर्ण रूप से जांच होने के बाद ही रोपवे का संचालन शुरू किया जाएगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.