November 7, 2026

सुरेन्द्र सिंह रावत उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव नियुक्त।

देहरादून 14 अगस्त 2022,

स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले में एसआईटी अब तक लगभग सोलह संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पेपर लीक मामले के सूत्रधार एसएसआईटी की गिरफ्त में हैं। इस प्रकरण के चलते नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उत्तराखंड शासन ने इस प्रकरण में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी को चयन आयोग से हटाकर मूल विभाग में भेज दिया है।

उत्तराखंड शासन ने सचिव संतोष बड़ोनी के स्थान पर उत्तराखंड सरकार के संयुक्त सचिव सुरेन्द्र सिंह रावत को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव नियुक्त किया है।

सचिव शैलेश बगोली ने पत्र में कहा है कि, संतोष बडोनी को तत्काल प्रभाव से पद से अवमुक्त करते हुए सुरेन्द्र सिंह रावत को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव बनाया गया है।

 

 

Share

More Stories

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.