June 24, 2026

हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 और चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ।

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 की शुरुआत आज से हो गई है। इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 मार्च 2023 है, ऐसे में आज बुधवार से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। माना जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। ऐसे में सभी लोग अपने करीबियों को नववर्ष की बधाई देते हैं। इसी दिन से नौ दिनों का नवरात्रि पर्व भी शुरू हो जाता है।
भारत में विक्रमी संवत, जिसे उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य ने 2000 वर्ष पूर्व शुरू किया, जो चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होता है। इसे सभी सनातन धर्म के मानने वाले नव वर्ष के रूप में मनाते हैं। इसे गुड़ी पड़वा भी कहते हैं। इसी दिन से नया पंचाग शुरू होता है और ज्योतिष की गणना के अनुसार देश, राज्य के समस्त विषयों की भविष्यवाणी, लोक व्यवहार, विवाह, अन्य संस्कारों और धार्मिक अनुष्ठानों की तिथियां निर्धारित की जाती हैं। हिंदू पंचांग का पहला महीना चैत्र होता है। लेकिन इस साल विक्रम संवत 2080 में 12 नहीं, 13 महीने होंगे।
पंचांग के 12 महीनों का क्रम
चैत्र माह: 22 मार्च 2023 – 6 अप्रैल 2023
वैशाख माह: 7 अप्रैल 2023 – 5 मई 2023
ज्येष्ठ माह: 6 मई 2023 – 4 जून 2023
आषाढ़ माह: 5 जून 2023 – 3 जुलाई 2023
श्रावण माह: 4 जुलाई 2023 – 31 अगस्त 2023

(सावन में 18 जुलाई से 16 अगस्त 2023 तक अधिक मास होगा)

भाद्रपद माह: 1 सितंबर 2023 – 29 सितंबर 2023
आश्विन माह: 30 सितंबर 2023 – 28 अक्टूबर 2023
कार्तिक माह: 29 अक्टूबर 2023 – 27 नवंबर 2023
मार्गशीर्ष माह: 28 नवंबर 2023 – 26 दिसंबर 2023
पौष माह: 27 दिसंबर 2023 – 25 जनवरी 2024
माघ माह: 26 जनवरी 2024 – 24 फरवरी 2024
फाल्गुन माह: 25 फरवरी 2024 – 25 मार्च 2024

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.