Recent Posts

August 16, 2026

10वें सिक्ख गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की आज 355वीं जयंती।

देहरादून 09 जनवरी 2022,
उत्तराखंड: 10वें सिक्ख गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी की आज355वीं जयंती है। सिक्खों के नानकशाही कैलेंडर के आधार पर हर साल अलग-अलग तिथियों पर पड़ता है ।पंचांग के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष माह शुक्ल पक्ष, 1723 विक्रम संवत की सप्तमी तिथि को हुआ था।

सिक्ख गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती इस साल 09 जनवरी 2022 को मनाई जायेगी। गुरु गोबिंद सिंह जी आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, कवि और दार्शनिक थे। उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को सिक्ख गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी है। उन्होंने ट्विट कर कहा है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई। उनका जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। मैं इस तथ्य को हमेशा संजो कर रखूंगा कि हमारी सरकार को उनके 355वें प्रकाश उत्सव को मनाने का अवसर मिला है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.