देहरादून के परेड ग्राउंड और एमडीडीए सीटी पार्क में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम,
Dehradun 21 Jun 2026,
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट सौरभ बहुगुणा , केबिनेट मंत्री खजान दास,विशाल जनसमूह ने योगाभ्यास किया।

जिला मीडिया प्रभारी एवं आई टी एक्सपर्ट डॉ० डी० सी० पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, केबिनेट मंत्री खजान दास, जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर डीएयूओ डॉ सविता कोठियाल, देहरादून जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों , कार्मिकों एवं विशाल जनसमूह उपस्थित ने भागीदारी की। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
*एमडीडीए द्वारा निर्मित और विकसित सिटी फॉरेस्ट पार्क में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बतौर शिरकत की। इस दौरान मुख्य सचिव व अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया, प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योग को वैश्विक पहचान कैफेटेरिया व जन-जन तक पहुंचाने के अभियान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड को योग, वेलनेस एवं प्राकृतिक चिकित्सा की राजधानी बनाने के प्रयासों के बीच अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून का सिटी फॉरेस्ट पार्क स्वास्थ्य, आध्यात्म और प्रकृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना है।
कार्यक्रम में प्रकृति की हरियाली और पहाड़ों की शांत वादियों के बीच एक हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा योग जागरूकता के लिए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक वातावरण और सांस्कृतिक विरासत लोगों को संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के करोड़ों लोग इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क में आने वाले लोगों की राय और सुझाव प्राप्त करने के लिए क्यूआर कोड आधारित ऑनलाइन फीडबैक सिस्टम विकसित किया जाए, जिससे नागरिक सीधे अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा सकें। उन्होंने कहा कि सिटी फॉरेस्ट पार्क शहरी जीवन के बीच प्रकृति से जुड़ने का उत्कृष्ट माध्यम बनकर उभरा है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ उत्तराखण्ड और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में जनभागीदारी का बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया।
