February 5, 2026

डीआरआई ने उत्तर-पूर्वी सीमा से तस्करी कर लाया जा रहा 23.23 किलोग्राम सोना पकड़ा: 4 गिरफ्तार।

देहरादून 05 अक्टूबर 2022,

दिल्ली: खुफिया जानकारी पर पटना, दिल्ली तथा मुंबई में तीन समन्वित कार्रवाईयों में, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने 33.40 करोड़ रुपये मूल्य का 65.46 किलोग्राम तस्करी कर लाया जा रहा सोना पकड़ा है। सोने को घरेलू कूरियर खेप के तौर पर आइजोल से मुंबई भेजा गया था। इस सोने को कपड़ा बताकर टाट की बोरियों में छुपाया गया था।

इसी मार्ग से एक अन्य मामले में, तस्करी कर विदेश से लाए गए सोने का एक और बड़ा जखीरा डीआरआई ने जब्त किया, जिसे म्यांमार से तस्करी करके लाया जा रहा था। विशिष्ट तस्करी के विदेशी जानकारीमें इस बात काइशारा किया गया कि पर्याप्त मात्रा में विदेशी मूल के सोने को तस्करी करके चम्फाई-आइजोल, मिजोरम से कोलकाता, पश्चिम बंगाल वाहन में छुपाकर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिबंधित पदार्थ पर रोक लगाने के लिए 28-29 सितंबर 2022 को समन्वित कार्रवाई की गई। डीआरआई के अधिकारियों ने सिलीगुड़ी-गुवाहाटी को जोड़ने वाले राजमार्ग पर निगरानी की। दो संदिग्ध वाहनों में यात्रा कर रहे चार यात्रियों की पहचान की गई और उन्हें रोका गया। दो दिनों की अवधि में दोनों वाहनों की गहन तलाशी के बाद, वाहन के बॉडी में 21 बेलनाकार टुकड़ों के रूप में छुपाया गया 23.23 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। इस मामले में सोने को दोनों वाहनों में एक धातु पाइप, जो पीछे के पहियों एवं सस्पेंशन के पीछे चेसिस के दाएं एवं बाएं के छड़ को जोड़ता है, के अंदर विशेष रूप से बनाए गए गुहा में फिट करके डाला गया था। बरामद सोना मिजोरम के ज़ोखावथर सीमा के जरिए म्यांमार सेतस्करी करके भारत में लाया गया था। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सितंबर महीने के 9 अन्य मामलों में, डीआरआई ने देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से से देश के बाकी हिस्सों में आने वाले विभिन्न वाहकों के रूप में 27 किलोग्राम तस्करी का सोना बरामद व जब्त किया। बरामदगी की इन श्रृंखलाओं ने देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से से भारत में विदेशी मूल के सोने की तस्करी के नए तौर-तरीकों का पता लगाने में मदद की है।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.