June 24, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री शान्ति दूत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को जयंती पर याद किए गए।

देहरादून 14 नवंबर 2022,

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री शान्ति दूत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को जयंती पर याद किए गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती  संसद के केंद्रीय कक्ष में पुष्पांजलि अर्पित की ।

लोकसभा सचिवालय के अनुसार, संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा शशि थरूर सहित कई अन्य सांसदों ने भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि,”हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हम हमारे राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री शान्ति के दूत नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता व स्वतंत्रता सेनानी थे। 1964 में प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान उनका निधन हो गया था। नेहरू ने सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंति पर ट्विट करते हुए पूछा कि, कौन है भारत माता? इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं. भारतमाता यही करोड़ों-करोड़ जनता है. उन्होंने लिखा, पं नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए।

इसके अलावा एक कार्यक्रम में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे की अध्यक्षता एवं महासचिव के सी वेणुगोपाल की उपस्थिति में ‘नेहरु स्मृति व्याख्यान’ का आयोजन हुआ, जिसमें प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने ’21वीं सदी में नेहरु’ विषय पर ब्याख्यान दिया और नेहरू जी का संस्मरण उपस्थित श्रोताओं के साथ साझा किया। ।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.