July 26, 2026

देहरादून में 167वां आयकर दिवस मनाया गया, ओएनजीसी बनी टॉप कॉर्पोरेट करदाता

celebrated

आयकर विभाग, देहरादून के तत्वावधान में 167वें आयकर दिवस के अवसर पर ओएनजीसी ऑडिटोरियम, देहरादून में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा करण, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, कानपुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में स्वागत संबोधन प्रधान आयकर आयुक्त, देहरादून श्रीमती सुनीता सिंह ने दिया। इस अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त, देहरादून डॉ. रेनूका जैन गुप्ता तथा मुख्य आयकर आयुक्त, गाजियाबाद श्रीमती शेफाली स्वरूप ने भी अपने संबोधन में करदाताओं की भूमिका और कर प्रणाली को मजबूत बनाने में आयकर विभाग के प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश (पश्चिम) एवं उत्तराखंड क्षेत्र के आयकर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आयकर विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। कर्मचारियों ने ‘नोटिस पीरियड’ नामक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से कर जागरूकता का संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

इस अवसर पर प्रदेश के शीर्ष 10 करदाताओं को सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ओएनजीसी को टॉप कॉर्पोरेट करदाता के सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा आयकर विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला एवं कहानी लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, बार एसोसिएशन तथा शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयकर आयुक्त (अपील) श्री एस.के. चटर्जी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.