August 8, 2026

सीएम धामी के गोद लिए गांव को संवारेगी 21 साल की प्रियंका, बनी सबसे कम उम्र की प्रधान

कर्णप्रयाग गैरसैंण विकासखंड में मुख्यमंत्री के आदर्श गांव सारकोट गांव की कमान अब सबसे कम उम्र की युवती प्रियंका नेगी संभालेगी। 21 वर्ष 3 माह की प्रियंका नेगी प्रधान पद के लिए र्निवाचित हुई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को हराकर विजय हासिल की। प्रियंका को 421 और प्रियंका देवी को 235 मत प्राप्त हुए। इससे पूर्व 2014-19 तक उनके पिता भी प्रधान पद पर र्निवाचित हो चुके है। प्रियंका नेगी ने गैरसैंण महाविद्यालय से राजनीति शास्त्र विषय में स्नातक किया है।

चमोली जनपद के सबसे बड़े गांवों में से एक मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट में वर्तमान में 300 से अधिक परिवार निवास करते है। गांव में पलायन न होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंणउ में विधानसभा सत्र के दौरान सारकोट गांव को आदर्श गांव घोषित किया था। तब से सीएम धामी सारकोट गांव को लेकर गंभीर हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गांव में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। गांव में प्रत्येक घरों में एक जैसा रंग, मशरूम उत्पादन, स्वास्थ्य शिविर, पशुपालन, कृषि संबधित कई विकास कार्य किए जा रहे है। साथ ही अधिकारियों द्वारा समय-समय पर गांव में जागरूता शिविरों का आयोजन किया जाता है।

 

गांव की नवर्निवाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे तमाम विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वे अपने गांव की महिलाओं को जागरूक करेंगी जिससे वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। प्रियंका नेगी के पिता पूर्व प्रधान राजे सिंह नेगी ने बताया कि गांव के विकास के लिए वे अपने बेटी का हरसंभव संभव साथ देंगे

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.