June 24, 2026

उत्तराखंड के रामनगर स्थित प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर परिसर की दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई है। आग ने करीब 15 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर सर्विस टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर में गर्जिया देवी मंदिर परिसर की प्रसाद की दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और 15 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान पर आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई और फायर सर्विस को सूचना दी गई। फायर सर्विस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल, अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है।गर्जिया मंदिर नैनीताल जिले के रामनगर तहसील मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर सुंदरखाल गांव में स्थित है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.