June 24, 2026

26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम , 27 अक्टूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद।

देहरादून 25 अक्टूबर 2022,

उत्तरकाशी: 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम और 27 अक्टूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। अन्नकूट पर्व पर 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। दूसरे दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को बंद किए जायेंगे।

26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.09 बजे बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी। केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को प्रातः साढ़े आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जाएंगे। इसी के साथ पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाये शुरू हो जाएंगी।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.