August 17, 2026

दून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” में 4 तस्कर गिरफ्तार, गांजा-चरस व अवैध शराब बरामद

देहरादून में दून पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी और अवैध शराब कारोबार में लिप्त 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 220 ग्राम गांजा, 146.50 ग्राम चरस और 65 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद की।

 

ऋषिकेश पुलिस ने चेकिंग के दौरान खांड गांव क्षेत्र से अनिल नाथ नामक आरोपी को 1 किलो 220 ग्राम गांजे और स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले से एनडीपीएस और चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अलग-अलग स्थानों से सुमित कुमार और गणेश को कुल 65 टेट्रा पैक अवैध देसी शराब के साथ पकड़ा गया।
उधर क्लेमेंटाउन पुलिस ने मोहब्बेवाला क्षेत्र से कृतार्थ छेत्री को 146.50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.