June 23, 2026

5जी, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है: 5जी, अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है:प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी।

देहरादून 01 अक्टूबर 2022,

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस का भी उद्घाटन किया और इस अवसर पर आईएमसी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, 5जी, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है। 5जी, अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है। “नया भारत, टेक्नॉलजी का सिर्फ कंज्यूमर बनकर नहीं रहेगा, बल्कि भारत उस टेक्नॉलजी के विकास में, उसके इंप्लीमेंटेशन में एक्टिव भूमिका निभाएगा।

नई”5जी के साथ भारत पहली बार टेलीकॉम टेक्नॉलजी में ग्लोबल स्टैंडर्ड तय कर रहा है। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि, 2014 में जीरो मोबाइल फोन निर्यात करने से लेकर आज हम हजारों करोड़ के मोबाइल फोन निर्यात करने वाले देश बन चुके हैं। मुझे देश के सामान्य नागरिक की समझ पर, उसके विवेक पर, उसके जिज्ञासु मन पर हमेशा भरोसा रहा है। आज हमारे छोटे व्यापारी हों, छोटे उद्यमी हों, लोकल कलाकार और कारीगर हों, डिजिटल इंडिया ने सबको मंच दिया है, बाजार दिया है। 5जी टेक्नॉलजी तेज इंटरनेट एक्सेस तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें जीवन बदलने की क्षमता है।

केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील मित्तल, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला और दूरसंचार विभाग के सचिव के. राजारमन इस अवसर पर उपस्थित थे।

न्यू डिजिटल यूनिवर्स” की थीम के साथ, 1 से 4 अक्टूबर तक इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 आयोजित की जा रही है। यह प्रमुख विचारकों, उद्यमियों, नवोन्मेषकों और सरकारी अधिकारियों को एक साथ लाएगी और डिजिटल प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने और इसके प्रसार से प्रसार से उत्पन्न होने वाले अद्वितीय अवसरों पर चर्चा करने के साथ-साथ उसे प्रदर्शित करेगी।

भारती एयरटेल ने भी देश में 5जी सेवा शुरू कर दी है। सुनील मित्तल ने कहा कि एयरटेल की ओर से 5जी 8 शहरों जिसमें दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, बेंगलुरू शामिल हैं, वहां 5जी उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एयरटेल मार्च 2023 तक देश भर के कई शहरों में और मार्च 2024 तक पूरे भारत में 5जी सेवाएं शुरू कर देगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.