June 24, 2026

पौड़ी थैलीसैंण के बकरोड़ा गांव में 5 मजदूर बहे

 

– उत्तराखंड के पौड़ी में विकासखंड थैलीसैंण के बकरोड़ा गांव में 5 मजदूरों की बहने की सूचना प्राप्त हो रही है स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है।

 

वही आज भारी भूस्खलन से बुरासी गांव में मलबे की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत की सूचना मिली है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा है। मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के बुरासी गांव में लगातार बारिश के बीच भारी भूस्खलन हुआ है।

 

इसके चलते दो महिलाओं की मलबे के नीचे दबने से मौत हुई है। इसी के साथ ही गांव में ही स्थित एक आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे में दब गई। इसकी वजह से कई मवेशियों की जान चली गई है।

 

घटना में मृतकों की पहचान बिमला देवी पत्नी स्व.बलवंत सिंह भंडारी और आशा देवी पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी निवासी बुरासी गांव के रूप में हुई है। मलबे में दबने से दोनों की मौके पर मौत हुई है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.