April 30, 2026

75 वर्षीय कमलेश धवन का हत्यारा महेंद्र गिरफ्तार।

देहरादून 11 मार्च 2023,

पटेलनगर कोतवाली के अन्तर्गत भंडारी बाग में पिछले दिनों 75 वर्षीय कमलेश धवन के हत्यारे महेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि लूट के इरादे से हत्या की गई है। हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ईनाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक महेंद्र पटेलनगर इलाके में स्थित होटल की नौकरी छूटने के बाद से बेरोजगार था। हत्यारोपी से नकदी,चाकू और खून से सने कपडे भी बरामद किए गए हैं।

विगत चार मार्च को भण्डारी बाग क्षेत्र में कमलेश धवन की गला काट कर नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी और काफी प्रयासों के बाद आखिरकार पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस मामले में पटेल नगर पुलिस ने आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिदेशक ने एक सप्ताह में खुलासा करने के निर्देश दिए थे। जानकारी के मुताबिक महेंद्र अल्मोड़ा का रहने वाला है और बीते दो माह से बेरोजगार था। हत्यारोपी महिला के घर में चौकीदारी करता था और महिला को अकेला देखकर उसने लूटपाट की योजना बनाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार विरोध किए जाने और पहचान छिपाने के लिए बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या की गई है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.