June 24, 2026

75 साल की बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या।

देहरादून 04 मार्च 2023,

भण्डारी बाग क्षेत्र के एक मकान में 75 साल की बुजुर्ग महिला की अज्ञात ने गले में धारदार हथियार से वार कर नृशंस हत्या कर दी। घटना की स्थिति को देखते हुए लूट की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पड़ताल करने में जुट गयी है।

पुलिस के अनुसार भण्डारी बाग निवासिनी बुजुर्ग महिला कमलेश धवन मकान में अकेले रहती थी। पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर मृतका के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। इस मकान में किराएदार भी रहते थे। जिन्होंने 28 फरवरी को कमरा खाली किया था। इस मामले में पुलिस ने किसी जान पहचान के व्‍यक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था। पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने इस घटना का शीघ्रता शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया है। इसके पश्चात पुलिस अपने आसपास के सभी सीसी कैमरे खंगाले हैं। देर रात तक घटनास्थल के आसपास पुलिस कार्यवाही करती रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.