Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
8 अक्टूबर, 2022 तक का सकल संग्रह 8.98 लाख करोड़ रुपये रहा। - Separato Spot Witness Times
अर्थ जगत

8 अक्टूबर, 2022 तक का सकल संग्रह 8.98 लाख करोड़ रुपये रहा।

देहरादून 09 अक्टूबर 2022,

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में लगातार वृद्धि हो रही है। 8 अक्टूबर, 2022 तक का सकल संग्रह 8.98 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के सकल संग्रह की तुलना में 23.8 प्रतिशत अधिक है। प्रत्यक्ष कर संग्रह, रिफंड के बाद शुद्ध संग्रह 7.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 16.3 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2022-23 के प्रत्यक्ष कर के कुल बजट अनुमान का 52.46 प्रतिशत है।

जहां तक सकल राजस्व संग्रह के संदर्भ में कॉर्पोरेट आयकर और व्यक्तिगत आयकर की वृद्धि दर का संबंध है,कॉर्पोरेट आयकर के लिए वृद्धि दर 16.73 प्रतिशत रही है, जबकि व्यक्तिगत आयकर और कॉर्पोरेट आयकर सहित की वृद्धि दर 32.30 प्रतिशत दर्ज की गयी है। रिफंड के समायोजन के बाद, कॉर्पोरेट आयकर संग्रह में शुद्ध वृद्धि 16.29 प्रतिशत रही है और संग्रह में शुद्ध वृद्धि 17.35 प्रतिशत (केवल व्यक्तिगत आयकर ) 16.25 प्रतिशत कॉर्पोरेट आयकर सहित व्यक्तिगत आयकर है।

1 अप्रैल, 2022 से 8 अक्टूबर, 2022 की अवधि के दौरान 1.53 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड की तुलना में 81.0 प्रतिशत अधिक है।

 

 

 

Related posts

शेयर बाजार , 5 फरवरी को वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी आज 23700 के नीचे बंद हुआ। एशियन पेंट, टाइटन कंपनी, नेशले इंडिया , इंडिस निफ्टी का टॉप लूजर रहा । जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, अपोलो अस्पताल, बीपीसीएल, अडानी पोर्ट टॉप गेनर रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 312.53 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 78,271.28 पर बंद हुए। Share market  शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी 

Dharmpal Singh Rawat

शेयर बाजार में 8वें दिन भी लगातार गिरावट।

Dharmpal Singh Rawat

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन….

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment