June 24, 2026

8 अक्टूबर, 2022 तक का सकल संग्रह 8.98 लाख करोड़ रुपये रहा।

देहरादून 09 अक्टूबर 2022,

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में लगातार वृद्धि हो रही है। 8 अक्टूबर, 2022 तक का सकल संग्रह 8.98 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के सकल संग्रह की तुलना में 23.8 प्रतिशत अधिक है। प्रत्यक्ष कर संग्रह, रिफंड के बाद शुद्ध संग्रह 7.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 16.3 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2022-23 के प्रत्यक्ष कर के कुल बजट अनुमान का 52.46 प्रतिशत है।

जहां तक सकल राजस्व संग्रह के संदर्भ में कॉर्पोरेट आयकर और व्यक्तिगत आयकर की वृद्धि दर का संबंध है,कॉर्पोरेट आयकर के लिए वृद्धि दर 16.73 प्रतिशत रही है, जबकि व्यक्तिगत आयकर और कॉर्पोरेट आयकर सहित की वृद्धि दर 32.30 प्रतिशत दर्ज की गयी है। रिफंड के समायोजन के बाद, कॉर्पोरेट आयकर संग्रह में शुद्ध वृद्धि 16.29 प्रतिशत रही है और संग्रह में शुद्ध वृद्धि 17.35 प्रतिशत (केवल व्यक्तिगत आयकर ) 16.25 प्रतिशत कॉर्पोरेट आयकर सहित व्यक्तिगत आयकर है।

1 अप्रैल, 2022 से 8 अक्टूबर, 2022 की अवधि के दौरान 1.53 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड की तुलना में 81.0 प्रतिशत अधिक है।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.