June 24, 2026

उत्‍तराखंड एक्‍सप्‍लोर करने आए थे बिहार के 8 पर्यटक, दो की हुई मौत

भीमताल के चाफी स्थित मूसाताल नदी में गुरुवार को पंजाब से 8 पर्यटक घूमने आए थे। जिसमें चार युवक व चार युवतियां थीं। चारों युवक बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो कि पंजाब के पठानकोट में कार्यरत थे। जिसमें से मृत्यु हुए दोनों युवक एयरमैन के पद पर पंजाब के पठानकोट में कार्यरत थे।

इस दौरान घटना स्थल पर दो युवक प्रिंस यादव एवं साहिल ने नदी में नहाने के लिए उतरे थे। जहां पर पैर फिसलने की वजह से दोनों युवक गहरे पानी में डूब गए। इस दौरान बाहर खड़े साथियों में चीख पुकार मच गया। देखते ही देखते दोनों युवक डूब गए। ऐसी स्थित में दोनों युवकों को बचाने के लिए कोई भी समय नहीं मिल पाया। साथ आए अन्य पर्यटकों ने घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी।

जहां स्थानीय लोग भी पहुंच गए।लोगों ने भी पर्यटकों को हर संभव बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर भीमताल एसओ विमल मिश्रा एवं सीओ प्रमोद कुमार साह ने पूरी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू करके दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शवों को हल्द्वानी के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच करते हुए अन्य जानकारियां एकत्रित करने में पुलिस जुटी है।

पंजाब के पठानकोट में एयरमैन के पद पर कार्यरत युवक भीमताल एवं नैनीताल घूमने आए थे। वह गुरुवार को भीमताल के चाफी स्थित मूसाताल नदी पहुंचे। यहां कुल 8 लोग आए थे, जिसमें चार युवक और चार युवतियां थीं। जिसमें से प्रिंस यादव और साहिल की नदी में नहाते समय अचानक डूबने से मौत हो गई। घटना स्थल पर पहले भी घटनाएं-घटित हो चुकी हैं। यहां पर पुलिस की तरफ से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, फिर भी पर्यटक चेतावनी बोर्ड की अनदेखी करते हैं। मामले की जांच की जा रही है। – प्रमोद कुमार साह, क्षेत्राधिकारी भीमताल

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.