June 23, 2026

कोविड-19 अपडेट

देहरादून 15 जनवरी 2022,दि

दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 14,17,820 है। सक्रिय मामलों की दर 3.85 प्रतिशत है।स्वस्थ होने की वर्तमान दर 94.83 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गत चौबीस घंटों में 1,22,684 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 3,49,47,390 है। इस बीच में 2,68,833 नए मामले सामने आए हैं।

अब तक 6,041 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए,कल के मुकाबले 5.01 प्रतिशत की वृद्धि है।दैनिक सक्रियमामलों की दर 16.66 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 12.84 प्रतिशत है।

अब तक 70.07 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 16,13,740 जांच की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 156.02 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.