अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगाया।

देहरादून 09 मार्च 2022,

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा करते हुए कहा, “हम इतिहास में आर्थिक प्रतिबंधों के सबसे महत्वपूर्ण पैकेज को लागू कर रहे हैं, और यह रूस की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाएगा।

रूस के यूक्रेन पर विभिन्न क्षेत्रों से जबर्दस्त सैन्य हमला किए जाने के बीच अमेरिका लगातार रूस पर प्रतिबंधों की घोषणा कर रहा है। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। उन्होंने रूसी गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिंबध लगाते हुए बताया कि यह कदम रूसी अर्थव्यवसथा को गहरी चोट पहुंचाएगा।

राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, “हम इतिहास में आर्थिक प्रतिबंधों के सबसे महत्वपूर्ण पैकेज को लागू कर रहे हैं, और यह रूस की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाएगा। “हम इस प्रतिबंध के साथ आगे बढ़ रहे हैं, यह समझते हुए कि हमारे कई यूरोपीय सहयोगी और भागीदार हमारे साथ शामिल होने की स्थिति में नहीं हो सकते हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.