August 8, 2026

मार्च को सांय चार बजे होगी उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक।

देहरादून 20 मार्च 2022,

उत्तराखंड: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज मीडिया को बताया है कि 21 मार्च को सांय चार बजे उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक होगी जिसमें भाजपा विधायक दल नेता का चयन किया जाएगा। वहीं दिल्ली में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर पर उत्तराखंड में सरकार गठन के संबंध में बैठक हुई है। दिल्ली में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , संगठन महासचिव बीएल संतोष , उत्तराखंड कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत , सतपाल महाराज उपस्थित थे।

देहरादून में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि भाजपा के ​नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक भारतीय जनता पार्टी के देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में होगी ,जिसमें पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहेंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए नये मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.