July 17, 2026

डॉलर के मुकाबले रुपया 79.36 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंचा।

देहरादून 05 जुलाई 2022,

मुम्बई: कमजोर घरेलू आर्थिक स्थिति के कारण भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को 79.36 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंचा। विदेशों में पूंजी बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार निकासी से रुपया कमजोर स्थिति में आ गया है की । अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.04 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 79.02 के उच्चतम स्तर और 79.38 रुपये के निम्नतम स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव 78.95 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 41 पैसों की भारी गिरावट के साथ 79.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

छः प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.89 प्रतिशत बढ़कर 106.07 पर पहुंच गया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.