Recent Posts

May 10, 2026

सैनिक कल्याण मंत्री ने गुनियाल गांव देहरादून स्थित सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

देहरादून 13 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव देहरादून स्थित सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान केबिनेट मंत्री ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने उप जिलाधिकारी मसूरी को निर्देश दिए कि यदि कार्यस्थल पर कोई भूमि सम्बन्धी कोई समस्या आ रही है तो उसे 2-दिन के भीतर निस्तारित करें। साथ ही नोेडल अधिकारी अपर सचिव सैनिक कल्याण चन्द्र सिंह धर्मसत्तू एवं उप निदेशक सैनिक कल्याण को प्रतिदिन कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव सैनिक सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चैधरी, अपर सचिव चन्द्र सिंह धर्मसत्तू, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप निदेशक सैनिक कल्याण एम.एय झोदा, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ सहित कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.