August 18, 2026

एक डॉलर की विनिमय दर निम्नतम स्तर करीब 80 रुपये तक पंहुची।

देहरादून 14 जुलाई 2022,

दिल्ली: अमरीकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर पहुंच गया है। एक डॉलर की विनिमय दर निम्नतम स्तर करीब 80 रुपये तक पंहुची है। बाद में डॉलर के मुकाबले 79.88 रुपये के निचले स्तर पर बंद हुआ।

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार गिरावट आने से देश में मंहगाई में बढ़ोत्तरी होना तय माना जा रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक के सूत्रों ने बताया कि, अंतरराष्ट्रीय कारणों से रुपये में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वैश्विक स्तर पर महंगाई अपने चरम पर है, तो वहीं अमेरिका में तो ये अपने 41 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है. इस बीच देश के विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से गिरावट आई है। रुपये को संभालने के लिए आरबीआई ने कुछ कदम उठाए हैं।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.