August 18, 2026

पीसी एण्ड पीएनडीटी( पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994) जिला सलाहकार समिति की बैठक।

देहरादून 16 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में पीसी एण्ड पीएनडीटी( पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994) जिला सलाहकार समिति की बैठक की गई है।

बैठक में जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने जनपद में अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर नियमित निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांचने के निर्देश दिए ताकि तकनीकि का दुरूपयोग न हो। उन्होंने जनपद में संचालित सभीअल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट में वर्णित प्राविधानों का परिपालन सुनिश्चित कराया जाने तथा इसके लिए टीम को नियमित रूप से रोस्टरवार जांच अभियान चलाते हुए कार्यवाही करने तथा इसकी सूचना से अवगत कराने के निर्देश दिए। मानक के अनुरूप संचालित हो तथा जनमानस से अनावश्यक वसूली न हो।

समिति द्वारा 6 केन्द्रों के पंजीकरण नवीनीकरण, 7 केन्द्रों के नवीन पंजीकरण, 11 केन्द्रों मेें स्थापित नई अल्ट्रासाउंड मशीन में सीटी स्कैन मशीन का पंजीकरण (फार्म-बी) में दर्ज करने, 3 चिकित्सा अधिकारियों को 2 केन्द्रों में कार्य करने की अनुमति हेतु किए गए आवेदन, 3 अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की पुरानी मशीनों को निष्प्रोज्य करने, 1 केन्द्र स्थानानतरण करने हेतु किए गए आवेदन पर निर्णय लिए गए।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 दिनेश चौहान, डीजीसी जीपी रतूड़ी, जेडी लाॅ जी सी पंचोजी, डाॅ0 ममता बहुगुणा, डाॅ0 एनएस खतरी, डाॅ0 एस नौटियाल, डाॅ0 नीतू कोचर, डाॅ0 जेपी नौटियाल, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द नेगी सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.