March 11, 2026

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय चयन ट्रायल।

देहरादून 18 अगस्त 2022,

उत्तराखंड: देहरादून जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूगं ने मीडिया को बताया कि, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 17 से 19 अगस्त, 2022 तक आयोजित किये जा रहे है। जनपद स्तरीय चयन ट्रायल प्रक्रिया परेड ग्राउन्ड, देहरादून में सम्पन्न की जायेगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि उक्त जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया में ब्लॉक/नगर निगम/नगर पालिकाओं से चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाडी प्रतिभाग कर रहे हैं। चयन प्रक्रिया के प्रथम दिन 08 से 09 वर्ष के आयु वर्ग में 26 बालक एवं 23 बालिका तथा 9 से 10 वर्ष के आयु वर्ग में 35 बालक एवं 31 बालिकाओं कुल 115 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

उक्त चयन प्रक्रिया में अपर जिलाधिकारी डॉ० शिव कुमार बर्नवाल समिति के अध्यक्ष/सदस्य उपस्थित रहे।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.