August 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को “लखपति दीदी” के रूप में सम्मानित किया।

देहरादून 04 नवंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित “लखपति दीदी मेला” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर एक वर्ष में 1 लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को “लखपति दीदी” के रूप में सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि वर्ष 2025 में जब राज्य अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष माना रहा होगा, तब तक हम अपने प्रदेश की सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिला सशक्तीकरण के बिना एक आदर्श समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए अनेक प्रयास कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत गांव माणा में प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोकल बार लोकल को बढ़ावा देने के लिए चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी देशवासियों से आह्वान किया कि अपने यात्रा खर्चे का 5% धनराशि उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों पर खर्च करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल , कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत चौधरी, पूर्व दर्जाधारी कैलाश पंत, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.