December 18, 2025

जनपद देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी:मतदान 03 दिसम्बर 2022 और मतगणना 05 दिसम्बर 2022 को होगी।

देहरादून 17 नवंबर 2022 ,

जनपद देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य,प्रधान ग्राम पंचायत,सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों के उप निर्वाचन 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। नाम निर्देशन पत्र 21 नवम्बर एवं 22 नवम्बर 2022 को होंगे। मतदान 03 दिसम्बर 2022 और मतगणना 05 दिसम्बर 2022 को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के सम्बन्धित समस्त निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन घोषणा की तिथि से मतगणना समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने का दिनांक व समय 21 नवम्बर 2022 एवं 22 नवम्बर 2022, पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 05.00 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जांच का दिनांक व समय 23 नवम्बर 2022 पूर्वान्ह 10.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक , नाम वापसी हेतु दिनांक व समय 24 नवम्बर 2022 पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक, निर्वाचन प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय 25 नवमबर 2022 पूर्वान्ह 10.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान का दिनांक व समय 03 दिसम्बर 2022 को पूर्वान्ह08.00 बजे से अपरान्ह 05.00 बजे तक, मतगणना का दिनांक व समय 05 दिसम्बर 2022 पूर्वान्ह 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक है।

मतों की गणना सम्बन्धित विकासखण्डो के मुख्यालय पर की जायेगी तथा परिणाम भी विकासखण्डों मुख्यालय पर ही घोषित किया जायेगा । रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.