June 24, 2026

जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

देहरादून 17 नवंबर 2022,

जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही के लिए नगर पालिका टीम डोईवाला द्वारा अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

नगर पालिका डोईवाला की टीम ने अभियान के दौरान एक सेल्समैन को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक विक्रय करते हुए पकड़ा गया। जिससे प्रतिबंधित 7 पेटी प्लास्टिक गिलास और एक पेटी चम्मच एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही आरोपी पर एक लाख रुपए जुर्माना लगाया गया तथा तत्काल वसूली की गई।

जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों एवं नामित किए गए नोडल अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के साथ ही जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.