Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
चीनी पुलिस द्वारा पत्रकार को शंघाई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेकर मारपीट की गई। - Separato Spot Witness Times
अंतरराष्ट्रीय समाचार

चीनी पुलिस द्वारा पत्रकार को शंघाई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लेकर मारपीट की गई।

देहरादून नवंबर 2022,

दिल्ली : सख्त कोविड लॉकडाउन के चलते चीन में देश के कई हिस्सों में सरकार के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन जारी हैं। हजारों नागरिक सड़कों पर कर राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अत्यंत सख्त ज़ीरो कोविड पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चीन में ज़ीरो कोविड पॉलिसी के तहत नागरिकों को अपने घरों के बाहर आने नहीं दिया जाता है। चीनी पुलिस द्वारा एक पत्रकार को शंघाई में प्रदर्शन को कवर करने के दौरान हिरासत में लेकर मारपीट की गई है।पिछले एक साल के दौरान अलग अलग शहरों में बार बार लॉकडाउन लग रहे हैं, जिससे नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है। नागरिक राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर उन्हें गद्दी छोड़ने के लिए कह रहे हैं।

बीबीसी ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के हवाले से बताया गया है, कि उसके एक पत्रकार को शंघाई में प्रदर्शन को कवर करने के दौरान हिरासत में लेकर मारपीट की गई। बीबीसी ने कहा कि, पत्रकार पर हमला किया गया, क्योंकि वो शंघाई में प्रदर्शन को कवर कर रहे। बीबीसी के मुताबिक, कैमरामैन एडवर्ड लॉरेंस को पुलिस ने कई घंटे हिरासत में रखा और रिहा किए जाने से पहले कई घंटों तक उन्हें हथकड़ी लगाकर रखा गया। बीबीसी ने बताया कि, चीनी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान पत्रकार की पिटाई की गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ब्रिटिश पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि, “बीबीसी हमारे पत्रकार एड लॉरेंस के इलाज के बारे में बेहद चिंतित है, जिन्हें शंघाई में विरोध प्रदर्शन को कवर करते हुए गिरफ्तार किया गया था और हथकड़ी लगाई गई थी।”

बीबीसी के प्रवक्ता ने कहा कि, “रिहा करने से पहले उन्हें कई घंटों तक हिरासत में रखा गया और गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उन्हें पीटा और लात मारी। यह तब हुआ, जब वह एक मान्यता प्राप्त पत्रकार के रूप में काम कर रहे थे।” आपको बता दें कि, शंघाई उन कई चीनी शहरों में शामिल है, जहां कोविड के कड़े प्रतिबंधों को लेकर विरोध हो रहा है। शिनजियांग में घातक आग के बाद हफ्ते के अंत से विरोध प्रदर्शन काफी तेज हो गया है। लोगों का कहना है कि, बिल्डिंग में आग लगी थी, फिर भी चीनी पुलिस लोगों को बिल्डिंग से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे, जिसकी वजह से अनेक नागरिकों की जलकर मौत हो गई, जबकि लगभग बीस लोग गंभीर झुलस गये। बीबीसी ने कहा कि, लॉरेंस की हिरासत के लिए चीनी प्रशासन की तरफ से विश्वसनीय स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

Related posts

हिरोशिमा में शांति और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।

Dharmpal Singh Rawat

A $1495 Flamingo Dress: The Pink Bird Is Dominating Fashion

Dharmpal Singh Rawat

डेयरी सेक्टर का सामर्थ्य ना सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देता है बल्कि ये दुनिया भर में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी प्रमुख साधन है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment